23जेएनडी08: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत प्रशासन
- फोटो : संवाद
जुलाना। जुलाना क्षेत्र के अकालगढ़ गांव में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 466 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अकालगढ़ गांव निवासी राजबीर के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अकालगढ़ गांव में एक युवक अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना जुलाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
पुलिस को देखते ही आरोपी युवक भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 466 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।