फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीसरे दिन मां दुर्गा की आराधना से शहर भक्तिमय

Thu, 25 Sep 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी15-माता वैष्णवी धाम में आयोजित नवार्ण महायज्ञ में भाग लेते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
जींद। शारदीय नवरात्र पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। शहर में जगह-जगह कीर्तन आयोजित होने से पूरा शहर मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहा। शाम होते-होते शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही मंदिर में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। शाम पांच बजे से श्रद्धालु फिर से मंदिर में आना शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा रघुनाथ मंदिर, शीतला माता मंदिर, वैष्णवी धाम, बनभौरी माता, राधा कृष्ण मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर में आयोजित सत्संग व कीर्तनों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है।



मां का भक्त वही जो निरंतर करे मां का स्मरण : आचार्य

जींद। आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि मां का भक्त वही है जो निरंतर मां का स्मरण करे। आचार्य पवन शर्मा ने माता वैष्णवी धाम में आयोजित नवार्ण महायज्ञ में शुक्रवार की रात उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने प्रवचन में कहे। आचार्य ने कहा कि मां की स्मृति केवल उसे रहती है जो मां को अपना मानता है। प्रकृति का नियम है कि जिसे हम अपना समझते हैं उसे हम कभी भूलते नहीं हैं। हम उस व्यक्ति या वस्तु को ही भूलते हैं जिसे हम अपना नहीं समझते हैं जैसे कोई व्यक्ति अपने माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नि परिजनों को नहीं भूलता तो इसका कारण यही होता है कि वह इनको अपना मानता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें