फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भारत छोड़ो की तर्ज पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ होगा संघर्ष

विज्ञापन
09जेएनडी08: भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य। स्रोत: कार्यक
विज्ञापन
जींद। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि जिस तरह 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निर्णायक संघर्ष हुआ था, उसी भावना से कांग्रेस जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार जनसमस्याओं का समाधान करने के बजाय ध्यान भटकाने में लगी है।
विज्ञापन

सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना विपक्ष का सांविधानिक अधिकार है। कांग्रेस जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं, किसानों और आम लोगों के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए ‘जनविरोधी नीतियों को छोड़ो’ का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सोमबीर राठी,पूर्व विधायक सुभाष गंगोली,वजीर गंगोली, राजा कंडेला, रणबीर भुसलाना, पवन गर्ग, सतपाल कुंडू,बलबीर श्योरान, राजकुमारी, मंजीत दहिया, बाला शर्मा, बलजीत मालसरी,कमल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें