फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रथम तल में 300 से अधिक विद्यार्थी शांत माहौल में कर सकेंगे अध्ययन

विज्ञापन
26जेएनडी08: लाइब्रेरी में बैठ कर पढ़ाई करते हुए छात्र। स्रोत : छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान अध्ययन व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों को लंबे समय से आ रही परेशानी दूर हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांग पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय का प्रथम तल पढ़ाई के लिए खोल दिया है। अब 300 विद्यार्थियों को बैठकर तैयारी करने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विश्वविद्यालय की केंद्रीय लाइब्रेरी में पहले केवल 40 से 50 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। परीक्षा के दिनों में विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई के लिए पुस्तकालय पहुंचते थे लेकिन जगह कम होने के कारण अनेक छात्रों को सीट नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन

मजबूरी में कई विद्यार्थी लाइब्रेरी के बाहर और फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को विवश थे। भीषण गर्मी और अव्यवस्था के बीच पढ़ाई करने से विद्यार्थियों की तैयारी भी प्रभावित हो रही थी। विद्यार्थियों की इस समस्या को किसान छात्र एकता संगठन ने प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने लाइब्रेरियन डॉ. अनिल सैनी से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। संगठन के युवा अध्यक्ष नवरत्न माथुर ने कहा कि परीक्षा के समय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ जाती है और मौजूदा व्यवस्था उनके लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग रखी कि पूरी तरह तैयार प्रथम तल को तत्काल विद्यार्थियों के लिए खोला जाए ताकि उन्हें अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें