फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पहले दिन 10वीं की गणित व 12वीं की रसायन विज्ञान की प्री बोर्ड परीक्षा हुई

विज्ञापन
20जेएनडी06-ईक्कस गांव के राजकीय स्कूल में प्री बोर्ड की परीक्षा देते हुए विद्यार्थी।
विज्ञापन
जींद। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। सोमवार को 10वीं कक्षा की गणित और 12वीं कक्षा की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। 28 जनवरी तक दोनों कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाओं का समापन होगा। जिले में दोनों कक्षाओं के 16 हजार से अधिक विद्यार्थी प्री बोर्ड की परीक्षाएं देंगे, जिसमें 10वीं कक्षा के नौ हजार व 12वीं कक्षा के सात हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होंगी। इसके मद्देनजर जिला शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्री बोर्ड परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के प्रारूप और प्रक्रिया से परिचित कराना है, ताकि वे पूरी तैयारी व आत्मविश्वास के साथ मुख्य परीक्षा कर सकें। परीक्षा के प्रश्न पत्र एससीईआरटी की ओर से तैयार किए गए हैं। फाइनल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को इस परीक्षा में ओएमआर शीट भरने का भी अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों से प्रश्न पत्र हल करते हुए समय प्रबंधन व उत्तरों को सही तरीके से ओएमआर शीट पर भरने का आह्वान किया।
बॉक्स..........
दसवीं व 12वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा की यह है डेटशीट
21 जनवरी को 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान, 22 जनवरी को संस्कृत/कंप्यूटर साइंस/गृह विज्ञान/ब्यूटी एंड वेलनेस इत्यादि,
23 जनवरी को अंग्रेजी, 24 को हिंदी व 25 जनवरी को विज्ञान विषय की परीक्षा है। वहीं, 21 जनवरी को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी, 22 जनवरी को गणित/जीव विज्ञान/राजनीति विज्ञान/पब्लिक एड, 23 जनवरी को इतिहास/फिजिक्स/अकाउंट्स, 24 जनवरी को अर्थशास्त्र, 25 जनवरी को हिंदी व 28 जनवरी को कंप्यूटर साइंस/एनएसक्यूएफ/फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बॉक्स........
मुख्य परीक्षाओं की तैयारी करवाना मुख्य उद्देश्य
10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों के प्री बोर्ड एग्जाम लिए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न से अवगत करवाना है। साथ ही विद्यार्थी जिन विषयों में कमजोर हैं, उनकी तैयारी करवाना है। इससे विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन

-सुरेंद्र हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें