फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मातृ दिवस पर महिलाओं को दिलवाई कन्या भू्रण हत्या न करने की शपथ

Mon, 12 May 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी22-कंडेला में मातृदिवस पर हुए कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं पेंटिंग दिखाते हुए। स्रोत सं
विज्ञापन
जींद। शहीद भगत सिंह युवा समिति कंडेला में रविवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं और युवाओं को कन्या भ्रूूण हत्या न करने बारे आंगनबाड़ी वर्कर सीमा देवी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


संयोजक व सर्वश्रेष्ठ जिला युवा पुरस्कार विजेता बिट्टू कंडेला ने कहा कि आज बेटियां भी क्षेत्र में कम नहीं है। सेनाओं में भी बेटियां अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए हुए है। उन्होंने कहा कि यदि आप बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे। प्रधान राकेश कंडेला ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति प्रशासन और पंचायतों के साथ भ्रूण हत्या पर रोक लगाए तो लिंगानुपात में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। प्रशासन का सहयोग प्रत्येक व्यक्ति करें तो समाज में नई दशा और दिशा मिलेगी। इस मौके पर दयानंद धीमान, उपप्रधान दिनेश कंडेला, राहुल प्रजापत, नरेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, अनुज शर्मा, प्रियंका देवी, नन्ही देवी, सुदेश देवी, देवी रानी, गुड्डी देवी, जतिन शर्मा व साहिल रेढू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें