फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोमवार को जयंती देवी मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
10जेएनडी35: मंदिर में कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत : पुजारी
विज्ञापन
जींद। सावन के सोमवार को जयंती देवी मंदिर में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनी। शिवरात्रि से पूर्व मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. क्यूटी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। सावन सोमवार होने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही।
विज्ञापन

सुबह और शाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां जयंती देवी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा तथा हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
रविवार शाम से ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कांवड़िये मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में ठहरने, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मंदिर में दिनभर भंडारा भी चलता रहा। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

10जेएनडी35: मंदिर में कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत : पुजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें