फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धनतेरस पर लोगों ने खरीदे चांदी के बिस्कुट, नोट, सिक्के व लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। धनतेरस पर मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह जल्दी ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली। ग्राहक भी सुबह ही दुकानों पर पहुंच गए। 10 बजने के बाद तो बाजार में इतनी भीड़ हो गई कि पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। दुकानदारों ने भी धनतेरस पर बिक्री बढ़ाने के लिए अनेक प्रकार की स्कीमें शुरू की थी।
विज्ञापन

बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे सेल लगाई हुई थी। कहीं एक कमीज के साथ एक गिलास मुफ्त तो कहीं कूपन सिस्टम के माध्यम से ग्राहकों को रिझाया जा रहा था। मंगलवार को बाजार में 50 करोड़ों से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है।
ज्वेलर्स पवन कुमार ने बताया कि इस बार लोग सोने की बजाय चांदी के आइटमों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। चांदी के लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों की मांग ज्यादा है। जींद का सराफा बाजार आसपास जिलों में अच्छी-खासी पहचान रखता है। यहां हरियाणा के अलावा पंजाब व हिमाचल प्रदेश से भी आकर लोग सोने के आभूषणों की खरीदारी करते हैं। जींद सराफा बाजार में छोटी-बड़ी 250 दुकानें हैं। धनतेरस पर लोगों ने चांदी के सिक्कों, चांदी के नोट, बिस्कुट, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीददारी की है। बाजार में हिसार, कैथल, गुहला चीका, खनौरी जैसे प्रदेश के अनेक क्षेत्रों के अलावा पंजाब व दिल्ली में भी जींद में तैयार होने वाले स्पेशल सोने के आभूषणों की अछी-खासी मांग रहती है। खास बात यह है कि इस बार लोग हॉल मार्का को तवज्जो दे रहे हैं और साथ में बिल भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
पांव रखने तक की नहीं थी जगह
मंगलवार को मैन बाजार में कदम रखने तक की जगह नहीं थी। शहर में आए लोगों ने ज्वेलरी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद की। लोगों ने सेल के माध्यम से ब्रांडेड आइटमों की खरीदारी की। इसके साथ ही महिलाओं ने स्टील के बर्तनों, रसोई सामान, कपड़े और अन्य सजावटी सामान खरीदा। शहर में लगभग पांच दर्जन से अधिक बर्तनों की दुकानें हैं। धनतेरस पर लोगों ने रसोई के सामान की जमकर खरीदारी की है। लोगों ने बर्तनों की भी जमकर खरीदारी की।
बॉक्स
इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की भी जमकर खरीदारी
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ रही। शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स की लगभग 100 मुख्य दुकानें हैं। मंगलवार को लोगों ने विभिन्न कंपनियों के टीवी, फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन, लेपटॉप की खरीदारी की। दुकानदारों का मानना है कि लोग एलईडी को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। बाजार में ग्राहकों की मांग को देखते हुए 19 इंच से 85 इंच तक की एलईडी साढ़े 10 हजार से दो लाख रुपये तक उपलब्ध रही। वाॅशिंग मशीन लोगों को लुभा रही थी, जो 45 हजार रुपये तक की रेंज में हैं। सिंगल के साथ डबल डोर फ्रिज चलन में है, जो 40 से 50 हजार तक की रेंज में हैं। इसके अलावा लैपटॉप की डिमांड भी इस बार बढ़ी। बाजार में विभिन्न कंपनियों के 30 से 35 मॉडल 14 हजार से 70 हजार रुपये कीमत में मिले। छूट को देखते हुए गर्मियों की आइटम भी खूब खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें