फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 17 अप्रैल को 538 मेधावी छात्र देंगे मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा

विज्ञापन
06जेएनडी11: राजकीय महिला महा​विद्यालय, जहां परीक्षा केंद्र बनाए जाने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
जींद। मिशन बुनियाद के तीसरे चरण की परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 अप्रैल को 538 मेधावी छात्र मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा देंगे। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय को केंद्र बनाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


विशेष ओरिएंटेशन विभागीय योजना के अनुसार, परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को मिशन बुनियाद योजना की बारीकियों से अवगत कराना है। इसमें विद्यार्थियों और उनके परिजनों को बताया जाएगा कि किस प्रकार यह कार्यक्रम उनके करियर की दिशा बदल सकता है।
विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।
लेवल-3 में चयनित होने वाले छात्रों को कक्षा 11वीं और 12वीं में जेईई और नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। सरकार विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और स्टेशनरी टैबलेट और स्कूल ड्रेस दी जाएगी।
विज्ञापन

30 जनवरी को आयोजित लेवल-2 की परीक्षा में जिले के 1343 विद्यार्थियों में से 1279 ने भाग लिया था। 25 फरवरी को घोषित परिणाम में 538 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर लेवल-3 में जगह बनाई।
वर्तमान में जिले के पांच केंद्रों में शहर के दो स्कूल, जुलाना, सफीदों और नरवाना में लगभग 200 विद्यार्थी पहले से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले रहे हैं।
वर्जन
मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा 17 अप्रैल को होगी जिसके बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभी परीक्षा केंद्र का चयन प्रक्रियाधीन है जिसकी सूचना जल्द ही विद्यार्थियों को दी जाएगी।-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ,जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें