रेवाड़ी। जिले में वीरवार को श्री कृष्ण स्कूल हांसाका, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल गुरावड़ा, मधु सूदन पब्लिक स्कूल और स्वरांजलि स्कूल (सेल्फ सेंटर) में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा 2025-26 का आयोजन किया गया।
परीक्षा का विषय अंग्रेजी रहा जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना जागृत करना और विषय ज्ञान को गहराई से समझने की प्रेरणा देना रहा।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित की गई थीं।
मधुसूदन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में भाग लिया। श्रीकृष्ण स्कूल हांसाका में कक्षा 4 से 11 तक के 12 विद्यार्थियों देवांशी, आराधया, दृष्टि, चाहक, महक, गुंजन, मेहक, नैन्सी, केशव, कृष्णा, आरती और पलक ने परीक्षा दी।
सभी विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल किए और परीक्षा के बाद अपने अनुभव साझा किए। स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल गुरावड़ा में कक्षा 4 से 12 तक के 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इसमें प्राची यादव, चाहक यादव, ऋषिका, हर्षित, यश यादव, विपिन शर्मा, हैंनी राव, दिव्यांश, कार्तिक, नैन्सी, हिमांशी, पूर्वी, दिव्या, भविष्य यादव, प्रियांशी, मधु, आयुष भारद्वाज, महक, खुश्बू, कीर्ति, खुशी, सान्या और निशु शामिल रहे।
वहीं स्वरांजलि स्कूल (सेल्फ सेंटर) में कक्षा 3 से 12 तक के 14 विद्यार्थियों अथर्व, हार्दिक बडेरिया, कर्तव्य, तेजल, ईशु, विहान भार्गव, अवंतिका सिंह, अनिरुद्ध सांगवान, प्रियांशी, अवनी यादव, गर्व, मुस्कान यादव, संध्या और सोनिया यादव ने परीक्षा दी। विद्यालय में अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्वरांजलि स्कूल (सेल्फ सेंटर) में नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद