फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को पेंशन नियम बताए

विज्ञापन
फोटो : 25कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं का स्वागत करते प्रोफेसर। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में स्थापित महाराजा अग्रसेन पीठ एवं वाणिज्य विभाग की ओर से टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

2 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पेंशन नियम, जिसमें नई पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम, परचेज प्रोसीजर एवं संबंधित नियम, कर्मचारियों की छुट्टियां एवं सर्विस रूल, ऑफिस फाइलों का प्रोसीजर जैसे महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से समझाया गया।
पहले सत्र में पंडित भगवत दयाल शर्मा विश्वविद्यालय से कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस राजेश मनोचा मुख्य वक्ता रहे जिन्होंने परचेज संबंधित रूल एवं ऑफिस फाइलों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में पंचायत राज विजिलेंस विंग रोहतक से राजेश मलिक ने कर्मचारियों की छुट्टी, मेडिकल रीइंबर्समेंट और पेंशन स्कीम के बारे में विस्तार से समझाया।
सुबह के सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने की और उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सभी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होते हैं।
इस कार्यक्रम के निदेशक एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र, विश्वविद्यालय में महाराज अग्रसेन पीठ पर आसीन डॉ. ममता अग्रवाल, कार्यशाला संयोजक प्रोफेसर संजय हुड्डा एवं विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अनिल कुमार द्वारा दोनों वक्ताओं का शाॅल एवं स्मृति चिह्न भेंट करके स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कार्यशाला आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें