फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिजवाना खुर्द में सांड़ के हमले में वृद्ध की गी जान

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए बलवान के परिजन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
लिजवाना खुर्द गांव में सांड़ ने वृद्ध को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उसे उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

लिजवानां खुर्द गांव निवासी बलवान (56) सब्जी की खेती की हुई थी। सांड़ उसकी सब्जी को खराब कर रहे थे। बलवान उन्हें बाहर निकालने गया तो सांड़ ने उसे उठाकर पटक दिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं। परिजन उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जींद के सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
लावारिस पशु बन रहे हादसों का कारण
शहर से लेकर गांवों तक हर सड़क पर लावारिस पशुओं का आतंक है। आए दिन इनकी वजह से कभी वाहन चालक तो कभी राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। शहर में इनकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इनको पकड़कर नंदीशाला में छोड़ने के लिए प्रशासन के पास कोई कार्ययोजना नहीं है।

सांड़ के हमले में जान गंवाने वाले बलवान का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

शहर की एक सड़क पर बैठा गोवंश।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें