जींद। पंचायती चुनाव के मध्येनजर शांति से चुनाव करवाने के साथ-साथ जिला पुलिस साइबर क्राइम के बारे में ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।
एसडीएम सफीदों सत्यवान मान, डीएसपी सफीदों आशीष कुमार व थाना प्रबंधक सदर सफीदों राजेश कुमार ने संयुक्त टीम बनाकर थाना सदर सफीदों के अंर्तगत आने वाले संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांव धर्मगढ़ बोहली, निम्नाबाद, डिडवाड़ा, सिंहपुरा, बहादुरपुर, बागडु़ कलां, बागडु़ खुर्द, सिवानामाल, नया गांव और सरफाबाद का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग का आह्वान करते हुए चुनाव में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। डीएसपी आशीष कुमार ने साइबर अपराध के विभिन्न बिंदुओं के बारे में चर्चा की। सभी को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों व बचाव के लिए सावधानियों के संबंध में विस्तार से जागरूक किया। क्रेडिट-डेबिट सेफ्टी टिप्स, मोबाइल वालेट सेफ्टी टिप्स, नेट बैंकिं ग, फ्रॉड काल्स सेफ्टी टिप्स, सर्च फार बैंक कस्टमर केयर नंबर सेफ्टी टिप्स, आनलाइन गेम्स सेफ्टी टिप्स, आनलाइन शॉपिंग सेफ्टी टिप्स, सोशल मीडिया साइट्स बेसिक सेफ्टी टिप्स, बैकिंग धोखाधड़ी बचने के लिए टिप्स, केवाईसी वेरिफिकेशन सेफ्टी टिप्स जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया।
जुलाना क्षेत्र में भी ग्रामीणों को किया जागरूक
सोमवार को डीएसपी जितेंद्र सिंह और जुलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समरजीत द्वारा जुलाना थाना के अंतर्गत गांव खरैटी, बुआना, बराड़ खेड़ा, जजवंती, बक्ता खेड़ा, गतौली करसोला, करेला व झमोला में जाकर लोगों को चुनाव बारे जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त आपसी भाईचारे को बनाए रखने व निष्पक्ष चुनाव करवाएं। चुनाव के दौरान बाहर की दारू का सेवन काफी मात्रा में होता है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। आपकी आने वाली पीढिय़ों पर विष का दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने चुनाव प्रतिनिधियों से अपील की वे नशे से दूर रहें व अपने गांव के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करे।