फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से निपटने के लिए तैयारियां रखें अधिकारी : डीसी

Mon, 29 Apr 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि आमजन, पशुओं तथा अन्य जीव-जंतुओं को लू से बचाने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले मौसम में हीट वेव के दुष्प्रभाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हीट वेव के प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लू से निपटने के लिए तैयारी पूरी रखे। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी में ओआरएस, आवश्यक दवा, तरल पदार्थ, आइस पैक की पर्याप्त आपूर्ति का प्रावधान करने के अलावा जीवनरक्षक दवाओं की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। आवश्यकता और उपलब्धता के अनुसार सीएचसी और पीएचसी में पीने के लिए ठंडे पानी का प्रावधान हो। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मिट्टी के बर्तनों में ठंडा पानी संग्रहीत किया जाना चाहिए। मरीजों को रेफर करने के लिए सभी एंबुलेंस और अन्य पीएचसी वाहनों को चलन के लिए तैयार रखें। बिजली कटौती के दौरान पावर बैकअप का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को ग्रीष्मकालीन फसलों पर मौसम की स्थिति के प्रभाव के प्रबंधन के उपाय के बारे में जानकारी दें। सार्वजनिक खरीद के लिए मंडियों, बाजारों में कोल्ड स्टोरेज की सुविधाएं सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें