फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप नेताओं में सरकारी चिप, मीठी बातों में नहीं आएं

Wed, 08 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
धरने पर पहुंच लोग। - फोटो : jind
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से आरक्षण की मांग को लेकर ईक्कस गांव में धरने के 10वें दिन काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान जाट नेताओं ने धरनों का समर्थन नहीं करने वाले खाप नेताओं पर निशाना साधते हुए उनसे सावधान रहने का आह्वान किया। इन लोगों ने कहा कि अब प्रशासन चाहता है किसी प्रकार माहौल बिगाड़ा जाए। ऐसे में कुछ लोग जो सरकारी दलाली करते हैं, वे धरनों पर पहुंचेंगे, लेकिन उनमें सरकारी चिप लगी हुई है। उसने सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, धरने की अध्यक्षता गांव शाहपुर निवासी अनुसूचित जाति के सुभाषचंद्र ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी जाति जाटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आरक्षण आंदोलन में साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहर हो या गांव जाट जाति सभी लोगों की मदद करती है, जब उनको मदद की जरूरत है तो हम भी पीछे नहीं रहेंगे। ग्रामीण परिवेश में तो बहुत से लोगों की मदद जब सरकार नहीं करती तो जाट कौम उनकी मदद करती है। समिति के जिला प्रधान वीरभान ढुल ने कहा कि कुुछ समाज के लोग रास्ता भटक गए हैं और अलग-अलग बयानबाजी करते हैं। ऐसे लोगों को समाज को एकजुट होकर अपने मतभेद भूलाकर उनके क्षेत्र में लगे धरने में पहुंचें। ढुल ने कहा कि जिले की तरफ से दो गाड़ियों में 15 सदस्य उत्तरप्रदेश के पहले चरण के चुनाव प्रचार में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार के लिए आज मेरठ पहुंच रहे हैं, जो 10 फरवरी तक वहां पर प्रचार करेंगे समिति के प्रवक्ता महेंद्र सिंह जागलान ने कहा कि धरने की समाप्ति के बाद हर रोज कार्यकारिणी के सदस्य मीटिंग कर पूरे दिन चले धरने की समीक्षा करते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें