फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑब्जर्वर टटोल रहे कार्यकर्ताओं की नब्ज, बड़े नेंता नदारद

Sat, 14 Jun 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी21: बैठक के बाद जानकारी देते हुए प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद। संवाद
विज्ञापन
जींद। पिछले कई दिनों से जिले में संगठन की मजबूती के लिए एआईसीसी ऑब्जर्वर अमित विज कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह और पूर्व विधायक प्रेमलता को छोड़कर कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता शमिल नहीं हुआ। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा जींद में ही थे, लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए। जिला प्रधान नियुक्त करने की जिम्मेदारी सिर्फ कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर निर्भर है।
विज्ञापन

बैठक में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, जयप्रकाश शनिवार को पहुंचे जरूर, लेकिन जल्द ही बैठक से चले गए। इसके अलावा जिले में एकमात्र जुलाना विस से विधायक विनेश फोगाट बैठक में एक बार भी शामिल नहीं हुईं। सांसद कुमारी सैलजा भी संगठन मजबूती को लेकर चली बैठक में नहीं आईं। हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद व ऑब्जर्वर अमित विज के अनुसार, जिला प्रधान के पद के लिए कार्यकर्ताओं से ही फीडबैक लिया जाना है, लेकिन संगठन की मजबूती के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं में तालमेल भी होना जरूरी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए 16 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। अब तक 40 आवेदन मिले हैं। 30 जून तक वे रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को साैंपेंगे।

जुलाई में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा
अमित विज ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए 35 से 55 वर्ष के अलावा ऊपर उम्र के कार्यकर्ता और नेता के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे जो जिले की बॉडी बनेगी, वह काफी मजबूत होगी। जिला प्रधान के साथ दो कार्यकारी प्रधान बनाने को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। शनिवार को एआईसीसी के महासचिव व हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद भी जींद मे डेरा डाले रहे। उन्होंने कहा कि जुलाई में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। पिछले पांच दिनों के दौरान उन्होंने जिले की पांचों विधानसभा के नेताओं, कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों और आमजन की राय ली गई है। कांग्रेस का जो भी जिलाध्यक्ष बनेगा वह सर्वमान्य बनेगा। दूसरी ओर, कांग्रेस में अभी भी गुटबाजी दूर नहीं हो रही है। जब प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद बैठक ले रहे थे तो उसी दौरान होटल के बाहर एक गुट किसी एक नेता को जिला प्रधान बनाने के लिए नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें