फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप प्रशासन ने जनता बाजार व नई सब्जी मंडी के पास से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
नई सब्जी मंडी के पास ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ बहस करता स्कूटी सवार व्यक्ति। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। सीएम विंडो पर आई शिकायतों के आधार पर नगर परिषद ने वीरवार को जनता बाजार और नई सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जनता बाजार में जहां अवैध रूप से बनाए गए चबूतरों को तोड़ा गया, वहीं चार दुकानदारों पर दुकान से बाहर सामान रखने पर जुर्माना लगाया। इस दौरान जब टीम सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण हटा रही थी तो एक व्यक्ति स्कूटर पर आया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. एसके चौहान की गाड़ी के आगे खड़ा कर दिया। इसके बाद स्कूटर सवार व्यक्ति ने खुद को एडीसी कार्यालय का कर्मचारी बता आदेश दिखाने को कहा। जब डॉ. चौहान ने पूछा कि वे आदेश देखने वाले कौन हैं तो व्यक्ति ने अधिकारियों पर लोगों को परेशान करने के आरोप लगाए। इसके बाद जब टीम ने उसकी वीडियो बनानी शुरू की तो वह मौके से खिसक गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के लोगों ने अतिक्रमण के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। नगर परिषद को ऐसी 70 से अधिक शिकायत मिली हैं। इसके आधार पर शहर में एक सप्ताह तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्रवाई के दूसरे दिन वीरवार को नगर परिषद की टीम जनता बाजार और नई सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण हटाया।
अभियान सीएम विंडो पर आई शिकायतों के आधार पर चलाया जा रहा है। गली में यदि एक मकान के आगे अतिक्रमण की शिकायत है तो दूसरे अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। लोगों को अतिक्रमण करने से पहले ही इस प्रकार की कार्रवाई के बारे में सोचना चाहिए। वहीं कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने गाड़ी रोक कर बहस की थी। वह खुद को एडीसी कार्यालय का कर्मचारी बता रहा था, उसे समझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद व ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें