फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लिए अब देना होगा 15 रुपये अधिक किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बास गांव के पास लगा टोल किसान आंदोलन शुरू होने के बाद तैयार हुआ था, लेकिन किसान आंदोलन के चलते इसे शुरू नहीं किया गया। अब वीरवार से यहां पर अतिरिक्त किराया वसूलना शुरू हो गया है। इसके चलते अब जींद-भिवानी रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को जींद से भिवानी के लिए 15 रुपये अधिक किराया देना होगा।
विज्ञापन

पहले जींद से भिवानी का किराया 75 रुपये लगता था। वहीं अब यात्रियों को जींद से भिवानी जाने पर 90 रुपये किराया देना होगा। इससे यात्रियों पर भार बढ़ेगा। अब यात्रियों को जींद से घिमाना व बीबीपुर के लिए 15 रुपये, ईगराह के लिए 25 रुपये, खांडा के लिए 30 रुपये, भकलाना के लिए 35 रुपये, बास के लिए 40 रुपये, प्रभुवाला के लिए 45 रुपये, मुंढाल के लिए 50 रुपये, तालु के लिए 60 रुपये, धनाना के लिए 65 रुपये, घुसकानी के लिए 70 रुपये, तिगड़ाना के लिए 75 रुपये और भिवानी के लिए 90 रुपये किराया देना होगा।
वहीं वापसी में भिवानी से तिगड़ाना के लिए 15 रुपये, घुसकानी के लिए 20 रुपये, धनाना के लिए 25 रुपये, तालु के लिए 35 रुपये, मुंढाल के लिए 40 रुपये, प्रभुवाला के लिए 45 रुपये, बास के लिए 50 रुपये, भकलाना के लिए 55 रुपये, खांडा के लिए 60 रुपये, ईगराह के लिए 70 रुपये, बीबीपुर व घिमाना के लिए 75 रुपये व जींद के लिए 90 रुपये देने होंगे। वहीं पहले जब रोहतक रोड बाईपास पर निर्माण कार्य चल रहा था तो जींद से भिवानी के लिए बस देवीलाल चौक से होते हुए जाती थी। अब सीआरएसयू के सामने रोहतक रोड बाईपास से होते हुए भिवानी बाईपास से होकर भिवानी के लिए बसों का परिचालन होता है। ऐसे में पहले की अपेक्षा बस को दो किलोमीटर और अधिक लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में जींद से भिवानी के लिए किराया 90 रुपये किया गया है।
विज्ञापन

-----
जींद-भिवानी रूट पर होता है 15 बसों का परिचालन
जींद-भिवानी रूट पर दिनभर में 15 बसों का परिचालन होता है। इसमें लगभग एक हजार यात्री दिनभर में सफर करते हैं। ऐसे में भिवानी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को निर्धारित स्थान पर जाने के लिए पहले की अपेक्षा ज्यादा किराया देना होगा।
वर्जन
बास गांव के पास टोल प्लाजा शुरू होने के चलते किराए में बढ़ोतरी की गई है। पहले जींद से भिवानी के लिए 75 रुपये लगते थे। अब यात्रियों को भिवानी के लिए 90 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन

- गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें