फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेयजल समस्या का अब होगा डाहौला गांव में समाधान

विज्ञापन
29जेएनडी16: ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। डाहौला गांव के ग्रामीणों द्वारा पिछले दिनों गांव में पेयजल समस्या को लेकर की शिकायत के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने खंड समन्वयक ईश्वर सिंह के साथ गांव में पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं से कहा कि जिन घरों में पेयजल के नल खुले चल रहे हैं, वह अपने नलों पर टेप लगाएं। इससे पानी बर्बाद होने से बचेगा व पेयजल की आपूर्ति अन्य घरों में हो सकेगी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की फोन के माध्यम से राज्य सलाहकार लक्ष्मीकांत भाटिया से भी बातचीत करवाई। इसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अवगत करवाया। राज्य सलाहकार ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद कहा कि वह जल्द होने वाली ग्राम सभा में जीपीडीपी के तहत नए टयूबवेल का प्रस्ताव डलवाएं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 8500 की आबादी है व करीब 3500 घर हैं। गांव में पेयजल की सप्लाई जल घर व उसमें लगे ट्यूबवेल से की जाती है, जबकि इसके अलावा गांव में दो अन्य ट्यूबवेल भी विभाग द्वारा लगाए गए हैं। इसमें से एक टयूबवेल जो करीब 450 फीट पर चल रहा है। उसका पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है। पानी का प्रेशर कम होने के कारण पिछले कुछ दिनों से गांव में पेयजल की सप्लाई पर्याप्त नहीं हो पा रही है। इसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण सतबीर फौजी, धर्मबीर सैन, बलबीर, ओमप्रकाश, शक्ति शर्मा, संजय, रामफ ल, सुनील, राजकुमार व रोशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें