फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गायनी वार्ड में बैड पर ही उपलब्ध होगी बच्चे के पंजीकरण की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं का अब बेड पर ही आधार पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रसूति महिलाओं को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए जन्म एवं मृत्यु कार्यालय के कर्मचारी सुनील को टैब उपलब्ध करवा दिया है। यह टैब महानिदेशक जन्म एवं मृत्यु स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा एक्टीवेट भी हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. शशिप्रभा अग्रवाल एवं डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने प्रसूति महिलाओं के बेड पर ही नवजात शिशुओं के आधार पंजीकरण का काम शनिवार को शुरू करवाया। डॉ. भोला ने कहा कि इससे पहले यह कार्य डीआईटीएस जींद द्वारा स्थापित नागरिक अस्पताल परिसर या अन्य अटल सेवा केंद्र एवं आधार सेवा केंद्र पर प्रसूति महिलाओं को नवजात शिशुओं समेत काफी देर लाइन में लगकर बनवाने में काफी परेशानी होती थी और सिजेरियन केस में तो महिलाओं को ज्यादा कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आधार कार्ड बनाए जाने की यह सुविधा मरीजों को बेहतर रूप से गाइनी वार्ड के अंदर बेड पर ही उपलब्ध होगी। इस सुविधा से अब जन्म पंजीकरण के साथ ही आधार पंजीकरण संख्या जोड़ने की प्रक्रिया भी साथ ही होगी। इस मौके पर डॉ. नवनीत, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. मंजू, नर्सिंग सिस्टर सुनीता दूहन व सरोज खन्ना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें