13जेएनडी06-समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में आयोजित ट्रेनिंग में भाग लेते हुए सदस्य। स्रोत शिक्ष
जींद। जींद जिले में ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया ने कदम कार्यक्रम के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा देने की पहल की गई है। इसके लिए जिलास्तर पर बैठक लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में जींद जिले के विभिन्न खंड के आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए चल रहे विशेष प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षा दे रहे एजुकेशन वालंटियर के लिए कदम कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना संयोजक रितु पंघाल ने किया। एपीसी अशोक कुमार व एजुकेशन वालंटियर राममेहर ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जिला जींद में लगभग 802 ड्रॉप आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए 31 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनके एजुकेशन वालंटियर कार्यक्रम को मजबूती से चलाने के लिए ट्रेनिंग का आयोजन किया।
प्रशिक्षण हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के माध्यम से जिला कोऑर्डिनेटर शौकत खान (मास्टर ट्रेनर) के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। डीपीसी रितु पंघाल ने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों को सीखने को दैनिक आधार पर मापने के लिए पाठ्यक्रम के दौरान छात्र कैसे सीख रहे हैं कदम टूल किट का उपयोग, बाल केंद्रित शिक्षण दृष्टिकोण जो बच्चों को कम समय में आयु उपयुक्त ग्रेड प्राप्त करने में मदद करता है।
एपीसी अशोक कुमार व डिप्टी सुपरिटेंडेंट सेवा सिंह ने सभी वालंटियर को बताया कि वह सभी ड्रॉप आउट बच्चों को ट्रैक पर लाने व पर्यावरण देने की कोशिश करें ताकि वे बच्चे का स्कूल में मन लगे।