फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोऑपरेटिव बैंक को खाद का स्टॉक अपडेट न करने पर नोटिस

Fri, 07 Nov 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएमडी22-सेंट्रल को-आप्रेटिव लिमिटेड बैंक अलेवा। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
अलेवा। सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की टीम ने वीरवार को सेंट्रल कोऑपरेटिव लिमिटेड बैंक में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक में यूरिया के कुल 7443 बैग मिले हैं लेकिन कर्मचारियों ने इस को स्टॉक रजिस्टर में अपडेट नहीं किया था। इस पर टीम ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

वीरवार को उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, उपकृषि निदेशक डॉ. गिरीश नागपाल, बलजीत सिंह की संयुक्त टीम ने सेंट्रल कोऑपरेटिव लिमिटेड बैंक में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को मैनेजर सुरेश कुमार मिले। वहां पर स्टॉक रजिस्टर में रिकार्ड चेक किया।
इस दौरान पीओएस मशीन में 1763 बैग व डीएपी के एक हजार बैग पाए गए। गोदाम में यूरिया और डीएपी की मशीन में दर्ज खाद के बराबर पाई गई, लेकिन फर्म और स्टाफ रजिस्टर में यूरिया का रिकॉर्ड अपडेट नहीं पाया गया।
विज्ञापन

यूरिया की बिक्री का रिकार्ड 31 अक्तूबर तक अपडेट किया गया था। वहीं 31 अक्तूबर के स्टाफ रजिस्टर में यूरिया खाद के कुल 7443 बैग दर्ज मिले। यूरिया स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला, जिससे फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें