फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के इलाज में कोताह बर्दाश्त नहीं की जाएगी ः डीसी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते डीसी व अन्य अधिकारी। अमर उजाला - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बीच डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने सोमवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एडीसी डॉ. मनोज कुमार यादव व सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह भी थे।
विज्ञापन

डीसी ने ऑक्सीजन टैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमितों की देखभाल में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। समय-समय पर कोरोना से संक्रमितों मरीजों का हौसला बढ़ाकर उन्हें मानसिक रूप से मजबूत करते रहे, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता रहे। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में वैक्सीन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य चिकित्सा सामग्री उपलब्ध है। मरीजों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्हें अविलंब इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जिले में उत्पन्न हो रही परिस्थितियों से निपटने के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों को कहा कि वे आपसी तालमेल के साथ विकट समय में मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर, पीपी किट, कोरोना वैक्सीन व अन्य चिकित्सा सामग्री का प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए जिला के अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले के नागरिक अस्पताल में दो मीट्रिक ऑक्सीजन गैस का कोटा अलॉट हुआ है।

नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते डीसी व अन्य अधिकारी। अमर उजाला- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें