फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू छात्र संघ चुनाव के लिए हुए नामांकन

Fri, 08 Nov 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी41 : चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दा​​खिल करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के नामांकन हुए। इसमें प्रधान पद के लिए समित लाठर, राजनीतिक विज्ञान से, प्रियंका खरकरामजी, अर्थशास्त्र से, अजमेर सिंह, अर्थशास्त्र से, आशीष मलिक, कंप्यूटर साइंस और धर्मवीर, कानून विभाग से नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

उपप्रधान पद के लिए अभिषेक जुलाना ने लाइब्रेरी विभाग से और आंचल अंग्रेजी विभाग से नामांकन दाखिल किया। सचिव पद के लिए नवीन अर्थशास्त्र विभाग से और पल्लवी मैनेजमेंट विभाग से, सह सचिव पद के लिए नवरत्न कॉमर्स पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इन पदों के लिए लिए चुनाव 13 नवंबर को होगा। सभी उम्मीदवारों ने अपने फॉर्म में यूनिवर्सिटी को लेकर अपना विजन लिखकर जमा करवाया और चुनाव में दो हजार रुपए से ज्यादा चुनाव खर्च न करने की बात हुई। कमेटी के सदस्य अक्षय नरवाल, अंकित सिहाग और सतीश ने सभी छात्रों को इस चुनाव में भाग लेने की बात कही और इस चुनाव को छात्र हित में बताते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन से हर योग्य सहयोग की अपील की।

08जेएनडी41 : चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें