फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौतपा के बाद भी गर्मी से नहीं मिली राहत

Tue, 04 Jun 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी37 : तेज गर्मी के बीच सिर पर चुनरी ओढ़कर निकलती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
जींद। नौतपा बीत जाने के बाद भी गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। मंगलवार शाम को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले 10 दिन से झुलसा देने वाली गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिनभर तेज हवा चलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। दोपहिया या पैदल चलने वाले लोगों को यह तेज गर्म हवा झुलसा रही है। सोमवार को हवा की गति 18 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। हवा में नमी की मात्रा 16 प्रतिशत दर्ज की गई। इतनी तेज गर्मी में दोपहर के समय शहर सड़कें सुनसान नजर आती हैं। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराते हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से लू को देखते हुए गाइडलाइन जारी की गई हैं। मंगलवार से मौसम बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।

03जेएनडी37 : तेज गर्मी के बीच सिर पर चुनरी ओढ़कर निकलती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें