08जेएनडी25-ब्लॉक सम्मेलन में पहुंची मिड-डे मील वर्कर्स। संवाद
- फोटो : kathua news
उचाना। मिड मिल वर्कर्स यूनियन संबधित सीटू उचाना का ब्लॉक का पांचवां ब्लॉक सम्मेलन ब्लॉक प्रधान कैलाश की अध्यक्षता में तहसील में संपन्न हुई। इस दौरान यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष संदीप जाजवान ने कहा कि राज्य में 30 हजार और देश में 25 लाख के करीब मिड-डे मील वर्कर काम कर रही हैं, जो देश के 12 करोड़ बच्चों के लिए दोपहर का भोजन बनाते हैं। सम्मेलन में 11 सदस्ययी कमेटी का चुनाव किया गया। कैलाश खापड़ को ब्लॉक प्रधान, लक्ष्मी को बलॉक सचिव, रामपति, कृष्णा, अनीता, दर्शना, राजकौर, बिरमती को सर्वसमिति से कमेटी सदस्य चुना गया।
जिला प्रधान कैलाश ने कहा कि राज्य सम्मेलन से पहले 16 फरवरी को जिला का संगठनिक सम्मेलन किया जाएगा जो जींद की धागा मिल कॉलोनी मजदूर भवन में होगा। जिला भर से चुने हुए प्रतिनिधि में शामिल होंगे। इस दौरान कविता, राजवंति, राधा देवी, मीना, रजनी, रेमन, सुमन, सरोज, पिंकी मौजूद रही।