फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व सुंडी के प्रकोप से अलेवा ब्लॉक में खराब हुई फसल का नहीं मिला मुआवजा

विज्ञापन
डीसी को ज्ञापन सौंपने आए किसान। - फोटो : Jind
विज्ञापन
बारिश और गुलाबी सुंडी से फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट पर अलेवा खंड के किसानों में भारी रोष है। अलेवा खंड के किसानों का आरोप है कि जिले भर में मुआवजा बांटा गया है लेकिन अलेवा ब्लॉक में एक भी किसान को मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने उनके साभ भेदभाव किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में बारिश व सुंडी के कारण हुए नुकसान के लिए जिले में 514341500 रुपये की राशि की मांग जिला प्रशासन ने सरकार से की है। जिला प्रशासन ने जिले भर में कुल 53890 एकड़ फसलों में नुकसान दिखाया है। ऐसे में अलेवा ब्लॉक के लोगों का कहना है कि प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अलेवा ब्लॉक में कोई नुकसान नहीं हुआ जबकि अलेवा ब्लॉक कपास की फसल भी उगाई जाती है। यदि प्रशासन की ही मानें तो कपास की फसल में सुंडी का प्रकोप रहा है। ऐसे में प्रशासन ने कपास की फसल का भी मुआवजा नहीं दिया। किसानों के साथ डीसी से मिलने पहुंचे खटकड़ टोल कमेटी के प्रधान सतबीर पहलवान व कैप्टन भूपेंद्र जागलान ने कहा कि गुलाबी सुंडी से जिले भर में कपास की फसल पूरी तरह से बर्बाद हुई है। किसानों को इससे काफी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद अलेवा ब्लॉक में प्रशासन द्वारा कोई भी नुकसान नहीं दिखाया गया। इन लोगों ने कहा कि अलेवा ब्लॉक उचाना के साथ लगता है। यहां कपास की फसल बड़े स्तर पर उगाई जाती है। इसके अलावा अलेवा ब्लाक में फसलों को बारिश से हुए जलभराव से भी नुकसान हुआ है। वहीं डीसी नरेश नरवाल ने मामले में जांच करवा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उचाना ब्लॉक में सबसे अधिक मुआवजा
प्रशासन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार जींद ब्लॉक 4244 एकड़ फसल खराब हुई है। इसके चलते 38952500 रुपये मुआवजा तय किया गया है। वहीं जुलाना ब्लॉक में 4734 एकड़ फसल खराब हुई है। जुलाना ब्लॉक में 52061500 रुपये मुआवजा तय किया जाएगा। सफीदों ब्लॉक में 588 एकड़ फसल खराब होने पर 5448300 रुपये मुआवजा मिलना है। उचाना ब्लॉक में 41993 एकड़ में खराब हुई फसल का 393371000 रुपये मुआवजा दिया जाना है। नरवाना ब्लॉक की 2231 एकड़ फसल के लिए 24508000 रुपये मुआवजा तय किया गया है। वहीं अलेवा ब्लॉक में किसी भी फसलों को कोई नुकसान नहीं दिखाया गया है। हालांकि जिले में कुल 53890 एकड़ फसलों में खराबा दिखाया गया है। इसके बदले 514341500 रुपये मुआवजा दिया जाना है। हालांकि सरकार द्वारा करवाए गए सर्वे में जिले में 68 हजार एकड़ फसल में नुकसान का आंकलन हुआ है। इसमें बिमित फसल को निकाल कर 53890 एकड़ फसल में खराबे की रिपोर्ट तैयार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें