जींद। वाटरपोलो खेल में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर रामराय गांव की नितिका ने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खेल जगत में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नितिका ने कई बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया। उन्होंने हाल ही में हुए हरियाणा ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया।
वहीं बहादुरगढ़ में आयोजित 5वीं सीनियर स्टेट प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता। नितिका ने वाटरपोलो के एक सीनियर नेशनल और दो जूनियर नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी क्षमता साबित की है। इनके अलावा उन्होंने मेयो कॉलेज, अजमेर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर क्लब खेल प्रतियोगिता में वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं।
राष्ट्रीयस्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए नितिका ने दो स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया और अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उत्तराखंड में हुए 38ऐं नेशनल गेम्स में भी नितिका ने हिस्सा लिया था।
वर्जन
नितिका पिछले तीन से चार साल में वाटरपोलो की बेस्ट प्लेयर में से एक रही हैं। हर टूर्नामेंट में मेडल जीतकर अपने खेल से टीम का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ राज्य और देश का नाम भी रोशन किया है।
-कोच राम ढुल