फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मारपीट के मामले में 9 गिरफ्तार, ऑटो, डंडे व हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 व 17 में मारपीट मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला धर्मराज नामक व्यक्ति से जुड़ा है। गिरफ्तार किए आरोपियों में तबरेज आलम, मोहम्मद अशफाक (निवासी बिहार), अजहरुद्दीन, अकरम अंसारी, सोनू, सरवर आलम, इनायत अंसारी और तालीम अंसारी (निवासी झारखंड, वर्तमान में बहादुरगढ़ में किराएदार) शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि धर्मराज ने शिकायत दी थी कि 23 दिसंबर को वह गाड़ी लेकर कंपनी से सामान लोड कराने जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी के आगे ऑटो लगा दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर कंपनी से ऑटो चालक के 9-10 साथी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से धर्मराज के साथ मारपीट की। थाना सेक्टर-6 में एफआईआर दर्ज की। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त डंडे, ऑटो और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें