फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में मजदूरी कर रहे नौ बच्चों को करवाया मुक्त

Mon, 15 Jun 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एमडीडी ऑफ इंडिया और मानव तस्कर विरोधी इकाई ने नौ बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया। एक जून से शुरू हुआ विशेष अभियान 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर की विभिन्न बाजारों में मानव तस्कर विरोधी इकाई के इंचार्ज एएसआई संदीप के नेतृत्व में चलाए गए चार ऑपरेशन के दौरान नौ बाल श्रमिक मुक्त कराए गए। बच्चों की उम्र अधिकतम 15 पाई गई। इनमें सात लड़के और दो लड़कियां थीं। इसके बाद संबंधित थाना में डीडीआर दर्ज करवाकर जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

इसके पश्चात बच्चों और उनके अभिभावकों की काउंसिलिंग भी की गई। संगठन निदेशक सुरिंदर सिंह मान ने कहा कि शोषण और मजदूरी से मुक्त कराए गए हर बच्चे के शिक्षा के अधिकार, सुरक्षा व गरिमा की आज एक बार फिर बहाली हुई है। बालश्रम बच्चों को उनके बचपन और मूल अधिकारों से महरूम कर देता है। लिहाजा इस समस्या से तत्काल निपटने की जरूरत है। बच्चों की जगह ढाबों और फैक्टरियों में नहीं बल्कि स्कूल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें