फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निडाना पीएचसी को मिलेंगी स्ट्रीट लाइट, सोलर प्लांट और डीजी सेट की सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। निडाना गांव में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को बेहतर विद्युत सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के विद्युत विंग ने पीएचसी के लिए करीब 17.17 लाख रुपये के दो अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। इनमें एक टेंडर 16 लाख 13 हजार 580 रुपये और दूसरा एक लाख तीन हजार 78 रुपये का है। दोनों कार्यों को पूरा करने के लिए 90 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

पहले टेंडर में पीएचसी परिसर के लिए स्ट्रीट लाइट, डीजी सेट, एसी, वाटर कूलर और सोलर पावर प्लांट से संबंधित विद्युत कार्य शामिल हैं। वहीं दूसरे टेंडर में स्ट्रीट लाइट के अलावा डीजी सेट, एसी, ईपीएबीएक्स और सोलर पावर प्लांट से जुड़े कार्य प्रस्तावित हैं।

कार्य पूरे होने के बाद पीएचसी में केवल बिजली की रोशनी ही नहीं, बल्कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।
पीएचसी में डीजी सेट और सोलर पावर प्लांट की सुविधा विकसित होने से बिजली कटौती के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखने में मदद मिलेगी। बिजली गुल होने पर जरूरी उपकरण और अन्य विद्युत व्यवस्थाएं बंद होने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को होने वाली परेशानी कम हो सकेगी। विशेषकर रात के समय आने वाले मरीजों के लिए परिसर में स्ट्रीट लाइट से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन


गर्मी में मरीजों और स्टाफ को मिलेगी राहत
पीएचसी में एसी और वाटर कूलर की व्यवस्था से गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को राहत मिलेगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी लंबे समय तक गर्मी और असुविधाजनक माहौल में काम करने की परेशानी कम होगी। इससे ओपीडी और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के दौरान काम का वातावरण बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर विद्युत और संचार सुविधाओं के विकसित होने से निडाना पीएचसी के संचालन के लिए जरूरी आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

वर्जन
अस्पतालों में जरूरत के अनुसार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके चलते निडाना पीएचसी में लगभग 17 लाख रुपये से विद्युत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इससे मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा भी उपलब्ध होगी। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें