जींद। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 16वें दिन भी जारी रही, जबकि तीसरे दिन एनएचएम कर्मियों ने भूख हड़ताल भी रखी।
धरने की अध्यक्षता सुनील सैनी रेफरल ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर ने की, जबकि मंच संचालन ईएमटी योगेश व नवीन बड़ाला ने किया। शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पांच कर्मचारी डाॅ. विवेक गुप्ता, दीपक कुमार, नरेश, डाॅ. विजयपाल, डाॅ. मोहन वशिष्ठ भूख हड़ताल पर बैठे। सुनील सैनी ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी कई साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैंं। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर डाॅ. अजय मोर, डाॅ. संदीप शर्मा, अमित लाड़वाल, डाॅ. अमित, डाॅ. रेनू, नर्मदा, सुनील रधाना, संदीप कुंडू, कमलेश बिश्नोई व अन्य मौजूद रहे।