जींद। एक कॉलोनी के रहने वाले दंपती के लापता होने पर शहर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे घर से उनके बेटा-बहू किसी को कुछ बताए बिना कहीं चले गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। शहर थाना के एचसी जितेंद्र ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। संवाद