05जेएनडी23-पालवां जलघर के पास बनकर तैयार हुआ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय। स्रोत कर
- फोटो : बंदरों के झुंड के चलते गिरी महिला का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
उचाना। नरवाना बाईपास स्थित पालवां जलघर के पास जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का नया कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। भवन में पेंट का कुछ कार्य शेष है। इसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। करीब 1200 गज क्षेत्र में बने इस आधुनिक कार्यालय के निर्माण पर लगभग 75 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विभाग का पुराना भवन जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था। इसके बाद लंबे समय से कार्यालय एक कमरे में संचालित हो रहा था। इससे कर्मचारियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए भवन में छह कमरे बनाए गए हैं, जहां विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।
कार्यालय परिसर में पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। बाईपास पर स्थित होने के कारण लोगों को कार्यालय तक पहुंचने में भी आसानी होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से नए कार्यालय भवन की मांग की जा रही थी।
वर्जन
कार्यालय निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नई बिल्डिंग बनने के बाद यहां पर हर कार्य के लिए अलग से कमरा होगा। करीब 75 लाख रुपये की लागत से कार्य कार्यालय निर्माण का हुआ है।
-सुनीता, एसडीओ, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उचाना