फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भतीजों ने पिता के साथ मिलकर चाचा को पीटा

Tue, 19 Nov 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ईंटल कलां गांव में व्यक्ति के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भाई व दो भतीजों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में ईंटल कलां निवासी ईश्वर ने कहा कि 15 नवंबर को वह खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसका भतीजा कुलदीप उर्फ बलिंद्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पर आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद कुलदीप ने फोन कर अपने भाई और पिता को बुला लिया। तीनों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उनको शीशम के पेड़ से बांद दिया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने घायल अवस्था में उसे देखकर पेड़ से खोला। इसके बाद इलाज के लिए परिजनों ने शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने कहा कि पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें