फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पड़ोसी ने घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, केस दर्ज

Sun, 20 Apr 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को नामजद कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल को उसकी बेटी घर पर थी। इस दौरान पड़ोसी युवक घर में घुस गया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की। फिर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बारे में उसकी बेटी ने परिजनों को बताया। जांच अधिकारी एचसी पूनम देवी ने बताया कि आरोपी युवक को नामजद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें