19जेएनडी23: नरवाना में मेडल और प्रमाण पत्र दिखाती हॉकी खिलाड़ी नेहा। संवाद
नरवाना। गांव डूमरखां कलां की होनहार खिलाड़ी नेहा अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर हॉकी में लगातार नई पहचान बना रही हैं। छोटी उम्र में ही नेहा ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हाल ही में नेहा ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की अंडर-14 गर्ल्स हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया। नेहा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई बार प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नेहा क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
नेहा के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही खेलों के प्रति बेहद गंभीर रही है। उन्होंने कहा कि परिवार में पहले कोई खेलों से जुड़ा नहीं था, लेकिन अब उनकी बेटियां खेलों में आगे बढ़ रही हैं। नेहा की छोटी बहन चंडीगढ़ में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं।
वर्जन
नेहा मैदान पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह अनुशासित खिलाड़ी है और हर अभ्यास सत्र में पूरी मेहनत करती हैं। वो सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती है। इसी तरह मेहनत जारी रखी तो आने वाले समय में बड़ी खिलाड़ी बनेगी।
- सुमित, कोच