फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नेहा व अनुराधा का हरियाणा अंडर-14 हॉकी टीम में चयन

विज्ञापन
23जेएनडी19: कोच संदीप के साथ चयनित खिलाड़ी नेहा व अनुराधा। स्रोत : कोच
विज्ञापन
नरवाना। गांव डूमरखा गांव की दो होनहार बेटियों नेहा और अनुराधा का हरियाणा अंडर-14 हॉकी टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी अंडर-14 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 2 से 7 जनवरी तक ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


नेहा और अनुराधा के चयन से न केवल हॉकी डूमरखा बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। दोनों खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। अब राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए दोनों खिलाड़ी 24 तारीख से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी।

शिविर में अनुभवी कोचों की देखरेख में तकनीक, फिटनेस और खेल रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे खिलाड़ी अपने खेल को और अधिक निखार सकें। इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों कोच सुमित व कमलेश (डीपी) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी बेहद मेहनती हैं और उनमें आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई द।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें