फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वर्ण जीतकर जींद लौटीं नीरू ढांडा ने मां जयंती देवी के चरणों में अर्पित किए पदक, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी34-जयंती देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए स्वर्ण पदक विजेता नीरू ढांडा। संवाद
विज्ञापन
जींद। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर जींद लौटी नीरू ढांडा ने सबसे पहले मां जयंती देवी मंदिर में माथा टेका। उन्होंने स्वर्ण पदक मां के चरणों में अर्पित किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री जयंती देवी मंदिर सिद्धपीठ के मुख्य पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने नीरू ढांडा को मां की शक्ति चुनरी, माला, प्रसाद और मां का पावन स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया। मंदिर में उनकी सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी करवाई गई। आगामी ओलंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने की मंगलकामना की गई।
पूजा-अर्चना के बाद मां के चरणों में अर्पित पदकों को आशीर्वाद और प्रसाद स्वरूप नीरू ढांडा को वापस भेंट किया गया। उनकी इस धार्मिक आस्था और उपलब्धि को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल रहा। अब खेल प्रेमियों को उनसे आगामी ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। मां जयंती देवी से उनकी निरंतर सफलता, उज्ज्वल भविष्य और देश के लिए और पदक जीतने की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें