फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेंटिंग में नीलम और रंगोली में रिया प्रथम

विज्ञापन
24जेएनडी29-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में मौजूद विद्यार्थियों और स्टाफ। स्रोत सं
विज्ञापन
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय इंद्रधनुष कला उत्सव कार्यक्रम का मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेटिंग, रंगोली, भाषण, मोनो एक्टिंग, पोस्टर मकिंग, नृत्य गायन, कविता पाठ, नाटक व लोक कला प्रतियोगिता में मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन

पेंटिंग में नीलम प्रथम और रंगोली में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्रा साक्षी व मोनो एक्टिंग में छात्रा अन्नु ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पोस्टर मेकिंग में सलमा, एकल गायन में साक्षी, समूह गायन में साक्षी, कविता पाठ में अन्नु, मिमिक्री कंपटीशन में माही, एकल नृत्य में साक्षी, समूह लोकनृत्य में तमन्ना और अंकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस्कृतिक समिति प्रभारी प्रो. वैशाली हुड्डा ने की। मुख्य तौर पर प्राचार्य मुनीष कुमार ने हिस्सा लिया। मंच संचालन डॉ. अमरदीप ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मंजीत, सीमा कश्यप, प्रो. परवीन ने निभाई।
प्राचार्य ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना व कला के विविध आयामों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कला जीवन में सकारात्मक उर्जा का संचार करने के साथ ही व्यक्तित्व को निखारती है।
सभी विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा में निखार लाना चाहिए।इस मौके पर डॉ. सुनेत रानी, निधि गुप्ता, पूजा, प्रो. अमरदीप, सोनू, दिनेश, चांद राम, संजीव कुमार, राहुल हुड्डा और प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें