फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बदलते हालात में सतर्क रहने की आवश्यकता

Sat, 06 Jun 2026 07:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी19: वरिष्ट नागरिक परिषद की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
06जेएनडी19:
विज्ञापन

जींद। वरिष्ठ नागरिक परिषद, जींद की बैठक शुक्रवार को परिषद के प्रधान बूटा सिंह पूनिया की अध्यक्षता में सेक्टर-7 स्थित डे-केयर सेंटर में हुई। परिषद के वरिष्ठ सदस्य और एजीएम रहे स्वर्गीय राम सिंह के निधन पर शोक जताया और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

परिषद के मुख्य संरक्षक कर्नल सूबे सिंह ढांडा ने देश की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे संकट तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बदलते हालात में नागरिकों को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस विषय पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार भी रखे। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर विशेष चर्चा हुई। सदस्यों ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें