जींद। सबूतों के अभाव में अदालत ने एनडीपीएस मामले में आरोपी को बरी करार दिया है। यह मामला वर्ष 2019 से अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन
अदालत में चले अभियोग के अनुसार आठ अक्तूबर 2019 को सीआईए स्टाफ की टीम ईगराह गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि भिवानी की तरफ से एक कार आ रही है जिसमें नशीला पदार्थ है। इस पर पुलिस मुस्तैद हो गई।
तभी भिवानी की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। नजदीक आने पर कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को साइड किनारे रोक दिया। पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पंजाब के जिला पटियाला के निवासी गुरजंट सिंह के तौर पर बताई।
फिर कार की तलाशी ली तो उसमें से 75.10 किग्रा डोडापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने डोडापोस्त को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया है। संवाद