फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 14 नवंबर से शुरू होगी ऑल इंडिया नेशनल हैंडबॉल इंवेटेशन टूर्नामेंट

Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के अर्जुन स्टेडियम में 14 नवंबर से तीन दिवसीय ऑल इंडिया नेशनल हैंडबॉल इंवेटेशन टूर्नामेंट (महिला एवं पुरुष) होगी। यह टूर्नामेंट राजेंद्र सिंह हैंडबॉल क्लब की तरफ से आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कोच राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में रेलवे, सीआरपीएफ, नेवी समेत पूरे भारत से टॉप टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में सभी खेल ओपन खेले जाएंगे।
इसमें प्रथम आने वाली टीम को 51 हजार, द्वितीय आने वाली टीम को 31 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 21 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

क्लब सदस्यों की डयूटी लगाकर उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अर्जुन स्टेडियम में अब तक जितने भी खिलाड़ी हैंडबॉल खेले हैं। आज वह विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे हैं। सभी ने मिलकर यह प्रतियोगिता करवाई है।
प्रतियोगिता कोच राजेंद्र सिंह व सतबीर सिंह की याद में करवाए जा रहे हैं। इस मैदान से लगभग सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं। यह प्रतियोगिता कई वर्षों से करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इसमें महिला व पुरुष वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। इस प्रतियोगिता को सफल करवाने के लिए मैदान में खेले सभी खिलाड़ी शामिल होकर सहयोग करेंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें