फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
23जेएनडी02: एनसीसी कैडेट्स कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए। स्र
विज्ञापन
जींद। छोटू राम किसान महाविद्यालय में रविवार को उत्साह और सम्मान के साथ एनसीसी-डे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स की ओर से एनसीसी गीत गाकर की गई। वायु प्रदूषण से बचाव पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगबीर सिंह ने विद्यार्थियों को कहा कि वायु जीवन का अनिवार्य अंग है और उसकी गुणवत्ता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
एनसीसी इंचार्ज प्रो. सोनू ने वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुद्ध वायु जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना भी असंभव है। इसलिए छात्रों को पर्यावरण हितैषी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, रेड क्रॉस इंचार्ज डॉ. सत कुमार ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें