फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्टील-तांबे के बर्तनों की बिक्री में उछाल, एल्युमिनियम से बना रहे दूर

विज्ञापन
23जेएनडी30-बाजार में बर्तनों की खरीदारी करती महिला। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। बाजार में वैवाहिक सीजन के चलते बर्तनों की खरीदारी में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग खास तौर पर स्टील, तांबा, कांसा और पीतल के बर्तनों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकान संचालक विनोद ने बताया कि एल्युमिनियम के बर्तनों की मांग लगातार घट रही है। स्टील के बर्तनों की कीमत 180 से 450 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। एल्युमिनियम के बर्तन 350 रुपये प्रति किलोग्राम, पीतल 800 रुपये प्रति किलोग्राम, कांसा 1200 रुपये प्रति किलोग्राम और तांबा 1450 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बेचे जा रहे हैं।
ज्यादातर लोग पुराने एल्युमिनियम बर्तनों को बेचकर स्टील और तांबा खरीद रहे हैं क्योंकि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के चलते लोग एल्युमिनियम से दूरी बनाने लगे हैं। बाजार में एल्युमिनियम की मांग काफी कम हो चुकी है।
विज्ञापन




पुराने बर्तन बेचकर खरीदे लोहे और तांबे के बर्तन

जुलाना निवासी योगिता ने बताया कि उन्होंने अपनी रसोई से एल्युमिनियम के बर्तनों को पूरी तरह बाहर कर दिया है। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुराने बर्तन रद्दी में बेच दिए और उनकी जगह लोहे व तांबे के बर्तन खरीदकर उपयोग में लाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इससे परिवार की सेहत बेहतर बनी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें