फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बदमाश ऋषि के हत्यारों का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Thu, 10 Jul 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली नेशनल हाईवे पर पौली गांव के पास रविवार रात को की गई इनामी बदमाश ऋषि लोहान की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस को सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस को इस मामले में सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी ही इस मामले को सुलझाने में कड़ी का काम करेंगे।
विज्ञापन


रविवार रात को दिल्ली नेशनल हाईवे पर गैंगवार में एक इनामी बदमाश की हत्या कर दी गई थी। उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया था जो पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन हैं। एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं जिनके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच चल रही है।

कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें