फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती से बचेगी मिट्टी की उर्वरता : धीरज

विज्ञापन
12जेएनडी01: हैमेटी में प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद किसान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
जींद। कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा द्वारा मंगलवार को जींद के हैमेटी में संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि की चुनौतियों से अवगत कराना और उन्हें पारंपरिक व वैज्ञानिक खेती के मेल की ओर प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. धीरज पंघाल के नेतृत्व में हुआ। डॉ. पंघाल ने कहा कि केवल रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता खेती की लागत बढ़ाने के साथ मिट्टी की जैविक संरचना को भी नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन

डॉ. पंघाल ने चार आर सिद्धांत सही उर्वरक स्रोत, सही मात्रा, सही समय और सही विधि को अपनाने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें