फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरेश बने भारत विकास परिषद के अध्यक्ष

विज्ञापन
24जेएनडी06-भारत विकास परिषद जयंती शाखा के नए पदा​धिकारी शपथ लेते हुए। स्रोत पदा​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भारत विकास परिषद जयंती शाखा की तरफ से निजी होटल में शपथ ग्रहण एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद के सिद्धांत संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी को दायित्व सौंपे गए।

परिषद की नई टीम में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नरेश जिंदल को सौंपी गई जबकि सचिव पद पर अनीश बंसल, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल मंगला एवं महिला प्रमुख के रूप में संजू सिंगला को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और समाज सेवा के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया। अध्यक्ष नरेश जिंदल ने कहा कि भारत विकास परिषद हमेशा से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

परिषद का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना ही नहीं बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना का प्रसार करना भी है। परिवार मिलन समारोह में परिषद परिवार के सदस्यों ने आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं पारिवारिक संवाद ने माहौल को और भी आत्मीय बना दिया। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम परिषद के सेवा कार्यों को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें