फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 40 साल पुराना विवाद खत्म, 50 लाख से हुआ रास्ते का निर्माण

विज्ञापन
24जेएनडी18-उचाना कलां-खेड़ी मसानिया रास्ते के निर्माण के बाद उद्घाटन करते हुए नपा प्रधान विकास - फोटो : खूटेहना प्राथमिक स्वास्य केंद्र पर मरीजों को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
उचाना। उचाना कलां और खेड़ी मसानिया गांवों के बीच 40 वर्षों से चला आ रहा रास्ते का विवाद खत्म हो गया है। नगर पालिका ने लगभग 50 लाख रुपये की लागत से करीब एक किलोमीटर लंबे रास्ते का निर्माण करवाया, जिससे अब खेड़ी मसानिया सहित आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान विकास काला ने रविवार को रास्ते का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेड़ी मसानिया में सरपंच प्रतिनिधि अनूप कुमार की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नए रास्ते के बनने से वाहन चालकों को अब करीब एक किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। खेड़ी मसानिया जाने के लिए लंबा चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और लितानी रोड पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। इससे आसपास के गांवों में आने-जाने वाले लोगों को भी सीधा फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान विकास काला ने बताया कि यह रास्ता सरकारी जमीन पर बनाया गया है और इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। लोगों की पुरानी मांग को देखते हुए नगर पालिका ने पहल कर रास्ते का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी।
सरपंच प्रतिनिधि अनूप सिंह ने बताया कि विवाद को सुलझाने के लिए पहले खाप की पंचायत भी हो चुकी थी। सरपंच बनने के बाद उन्होंने उचाना कलां पंचायत के साथ बातचीत की और रास्ता देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि उचाना कलां के लोगों ने मात्र पांच मिनट में विवाद समाप्त कर रास्ता देने पर सहमति दे दी।
इस अवसर पर सुरेंद्र डाहोला, कपिल जोगी, दीपक जैन, शकुंतला ढिलौड़, राजेश करसिंधु, राजेश श्योकंद, नरेंद्र नंबरदार, सतीश, अजय पंच, सज्जन मेहरा,
इस मौके पर सुरेंद्र डाहोला, कपिल जोगी, दीपक जैन, शकुंतला ढिल्लौड़, राजेश करसिंधु, नरेंद्र नंबरदार, सतीश, अजय पंच, सज्जन मेहरा, सत्ता फौजी, अशोक, सुरेंद्र, जोगिंद्र जांगड़ा, महेंद्र फौजी, रामचंद्र बैनीवाल, राजेंद्र पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें