फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नपा ने विकास कार्यों के लिए लगाए 79 लाख के टेंडर

Mon, 05 Aug 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। नगर पालिका क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। नपा पार्षदों की मीटिंग में मंजूरी हुए प्रस्तावों के बाद उन कामों को लेकर टेंडर लगाए जा रहे हैं। विकास की रफ्तार शहर में बढ़ने से लोगों की वर्षों पुरानी मांगे पूरी हो रही हैं। नपा अब वार्ड नंबर-1 से 7, वार्ड नंबर-8 से 13 तक आयरन मेमोरियल बेंच रखने को लिए 42 लाख, उचाना कलां के वार्ड नंबर 12 के राजकीय स्कूल के मैदान में पेवर टाइल्स लगाने के लिए 21 लाख एवं उचाना कलां के वार्ड नंबर 11 में कम्यूनिटी सेंटर की जगह सीएचसी के निर्माण के लिए 16 लाख रुपये खर्च करने जा रही है।
विज्ञापन

इन सभी कामों को लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उचाना कलां के कम्यूनिटी सेंटर की जगह पर सीएचसी सेंटर निर्माण नपा करवाएगी। यहां पर दो से तीन कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। सीएचसी पर होने वाले कामों को लेकर ग्रामीणों को शहर में नहीं जाना पड़ेगा। ऐसे ही वार्डों में बेंच रखे जाने से वार्डों में लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी। पहले भी नपा ने वार्डों, सार्वजनिक जगहों पर बेंच रखवाए थे। उचाना कलां के राजकीय स्कूल में पेवर टाइल्स लगाए जाने की लोगों की मांग पूरी हुई है।

दिखाई देने लगा है विकास

राजेश, बलजीत, राकेश, पंकज ने कहा कि निरंतर नपा विकास के कामों को लेकर टेंडर लगा रही है। अब विकास दिखाई देने लगा है। वर्षों पुरानी गलियों की मांग पूरी होने के साथ शहर के प्रवेश द्वार एवं अन्य काम चल रहे हैं। काफी सालों से लोगों को विकास का जो इंतजार था वो पूरा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाए गए है टेंडर

विभिन्न कामों को लेकर टेंडर लगाए गए हैं। चार अलग-अलग कामों पर 79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। -सत्यवान, जेई, नपा, उचाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें